हाथरस पीड़िता के परिजनों के साथ पुलिस दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: राहुल-प्रियंका

Last Updated 03 Oct 2020 11:59:20 AM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस की पीड़ित युवती के परिजनों के साथ पुलिस के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें धमकाया और डराया जा रहा है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।


प्रियंका गांधी, राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने कहा, “इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ उत्तर प्रदेश सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए।”

प्रियंका वाड्रा ने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है। पीड़िता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है– अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा। ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं। पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।”

इस बीच कांग्रेस ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों और अन्य वरिष्ठ नेताओं का एक दल आज हाथरस जाएगा और पीड़ित परिजनों के साथ हो रहे पुलिस बर्ताव के बारे में विस्तृत जानकारी लेगा।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment