'दलित बेटी को न्याय दो' के नारे से गूंज उठा DND

Last Updated 01 Oct 2020 12:03:19 PM IST

दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट फ्लाईवे (डीएनडी) पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हाथरस मामले पर 'दलित बेटी को न्याय दो' के नारे लगा कर जम कर प्रदर्शन किया।


दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो रहे हैं। इसकी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए डीएनडी पर भारी संख्या में जमा हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना है, इस सरकार में अपराध हद से ज्यादा बढ़ गया है, और अब मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। हम दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए अपनी जान तक दे देंगे।

दरअसल, सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता का शिकार हुई 20 साल की पीड़िता की इलाज के दौरान मौत और उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से रात के अंधेरे में परिवार की मौजूदगी के बिना अंतिम संस्कार किए जाने पर पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं।

आईएएनएस
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment