कोविड-19 : बुधवार को समाप्त हो सकता है संसद का मानसून सत्र

Last Updated 20 Sep 2020 04:57:50 AM IST

मंत्रियों और सांसदों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद संसद का मानसून सत्र समय पूर्व बुधवार को समाप्त हो सकता है।


कोविड-19 : बुधवार को समाप्त हो सकता है संसद का मानसून सत्र

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाकर सभी दलों के सदस्यों से इस बाबत चर्चा की और इसमें सहमति बनी कि सत्र को समय से पहले समाप्त कर देना चाहिए।

14 सितम्बर से शुरू हुआ मानसून सत्र एक अक्टूबर तक चलना है, लेकिन अब यह सत्र अगले हफ्ते समाप्त हो सकता है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment