लोस ने मोदी के दीर्घायु की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के मौके पर बृहस्पतिवार को लोकसभा ने उनके दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें यशस्वी होने की शुभाकामनाएं दी।
![]() प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (file photo) |
देश दुनिया के अनेक नेताओं और हस्तियों ने मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को 70 साल के हो गए। 1950 में 17 सितम्बर को जन्मे मोदी के जन्मदिन पर कई हस्तियों ने शुभकामनाएं भेजी हैं। मोदी ने भाजपा और अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से कहा है कि उनका जन्मदिन सादगी से मनाएं।
भाजपा उनका जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मना रही है। बृहस्पतिवार को पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर गरीवों और जरूरत मंदों को जरूरी सामान वितरित कर रहे हैं। लोस अध्यक्ष ओमबिरला ने सदन की तरफ से मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु और यशस्वी होने की कामना की। सदस्यों ने मेजें थपथपाकर समर्थन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह प्रदेश गुजरात में उनके जन्मदिन पर कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया।
| Tweet![]() |