राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी ने वीर भूमि पर पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 75वीं जयंती के मौके पर उनके पुत्र कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनकी समाधी पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
![]() |
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वह एक उदार और प्रेम से ओत-प्रोत व्यक्ति थे।
इस मौके पर गांधी ने अपने पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए फोटो के साथ ट्वीट किया, राजीव गांधी एक गजब के द्रष्टा और अपने वक्त से बहुत आगे के इंसान थे। लेकिन, इन सबसे परे वो एक उदार और प्रेम से ओत-प्रोत इंसान थे।
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं उन्हें अपने पिता के रूप में पाकर खुद को बहुत भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं। हम उन्हें आज और हर दिन याद करते हैं। स्व. गांधी देश के छठे और सबसे कम 40 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बने थे। उनका कार्यकाल 1984 से 1989 तक था।
Rajiv Gandhi was a man with a tremendous vision, far ahead of his times. But above all else, he was a compassionate and loving human being.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 20, 2020
I am incredibly lucky and proud to have him as my father.
We miss him today and everyday. pic.twitter.com/jWUUZQklTi
| Tweet![]() |