देशभर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह

Last Updated 16 Aug 2020 05:43:51 AM IST

देशभर में शनिवार को 74वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए समारोह को सीमित रखा गया।


जम्मू : शनिवार को बारिश के बाद गिली मिट्टी के मैदान पर स्वतंत्रता दिवस परेड में भाग लेने के लिए खड़े जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि दिल्ली सरकार तब तक स्कूल नहीं खोलेगी, जब तक कि वह शहर में कोविड-19 की स्थिति ठीक होने के बारे में ‘पूरी तरह से आश्वस्त’ नहीं हो जाती।  पंजाब और हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जारी दिशानिर्देश का पालन करने हुए राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस दौरान केवल ध्वजारोहण हुआ और मुख्य अतिथियों ने भाषण दिया। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ के परेड मैदान में एक समारोह में तिरंगा फहराया, वहीं हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने संयुक्त राजधानी में राज्य राजभवन में ध्वजारोहण किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मोहाली के सरकारी कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकुला के परेड मैदान में तिरंगा फहराया। महाराष्ट्र में राष्ट्रीय पर्व देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पुणो के काउंसिल हॉल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।   मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने  नागपुर के महल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेर के प्रदर्शनी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 महामारी और साप्ताहिक लॉकडाउन के बीच 74वां स्वतंत्रता दिवस हषरेल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर अनेक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में ध्वजारोहण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में विधानभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में राष्ट्र ध्वज फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, अपराध, भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता के प्रति हमारी कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है और यह हमेशा रहेगी। उन्होंने घोषणा की कि  प्लाज्मा दान करने पर राज्य सरकार पांच हजार रुपए देगी।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment