पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

Last Updated 22 Jul 2020 10:12:41 PM IST

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।


नियंत्रण रेखा पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "आज शाम लगभग 5.15 बजे पाकिस्तान ने पुंछ के किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार दागे।"

उन्होंने कहा, "भारतीय सेना पर्याप्त जवाबी कार्रवाई कर रही है।"

पाकिस्तान ने पुंछ जिले के सुंदरबनी सेक्टर में मंगलवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

इस साल की शुरुआत से ही पाकिस्तान ने 2,711 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में कम से कम 21 नागरिक मारे जा चुके हैं और 94 घायल हुए हैं।

आईएएनएस
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment