बंगले को लेकर प्रियंका गांधी और हरदीप पुरी में छिड़ा ट्विटर वार

Last Updated 14 Jul 2020 04:09:55 PM IST

प्रियंका गांधी वाड्रा बंगला मामले में सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह से ही बहस छिड़ गई है।


शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी, प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

दरअसल प्रियंका गांधी ने मंगलवार सुबह न्यूज एजेंसी आईएएनएस द्वारा सोमवार देर रात जारी एक खबर का खंडन किया था।

इस खबर में एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि प्रियंका गांधी ने अपने लुटियंस वाले बंगले में रहने की मोहलत बढ़ाने की मांग की थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनम्रता के साथ उन्हें ऐसा करने की अनुमति दे दी है।

यह खबर आने के बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा खबर को फर्जी को बताया।

प्रियंका गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट के कुछ देर बाद ही शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी का ट्वीट आया।

संयोग से वह लुटियंस बंगला जोन आवंटन, एक्सटेंशन मामले के प्रभारी हैं।

पुरी ने ट्वीट किया, "तथ्य खुद अपनी गवाही दे देते हैं। एक बड़े कांग्रेसी नेता ने 4 जुलाई 2020 को दोपहर 12.05 बजे मुझे फोन किया कि 35, लोधी एस्टेट को दूसरे कांग्रेस सांसद को आवंटित किया जाए, ताकि प्रियंका वाड्रा रह सकें। "

उन्होंने आगे कहा, "कृपया हर चीज को सनसनीखेज नहीं बनाएं।"

पुरी के आरोपों का जवाब देते हुए प्रियंका ने फिर ट्वीट किया, "श्रीमान पुरी अगर आपको किसी ने फोन किया है तो इस चिंता के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं और साथ ही विचार करने के लिए आपको भी धन्यवाद देती हूं। लेकिन इससे तथ्य नहीं बदल जाते। मैंने ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है और मैं ऐसा कोई अनुरोध कर भी नहीं रही हूं।"

उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि वह एक अगस्त तक घर खाली कर देंगी।

समयलाइव डेस्क/आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment