तीन खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में थे

Last Updated 28 Jun 2020 02:01:29 AM IST

खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट मॉड्यूल का पर्दाफाश कर स्पेशल सेल ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है।


तीन खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

दबोचे गए आरोपियों की पहचान निलौठी एक्सटेंशन निवासी मोहिन्द्र पाल सिंह, मनसा पंजाब निवासी गुरतेज सिंह और कैथल हरियाणा निवासी लवप्रीत के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल, सात कारतूस, एक आईफोन और दो मोबाइल बरामद किए हैं।

इसके अलावा खालिस्तान आंदोलन और उनके प्रचारकों से सम्बंधित कई वीडियो और तस्वीरें मिली हैं। आरोपी खालिस्तान आंदोलन के कट्टर समर्थंक हैं जो अपने आकाओं के इशारे पर उत्तर भारत में बड़ी वारदात करने की फिराक में थे।

पुलिस उपायुक्त संजीव यादव के अनुसार खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट से जुड़ा मोहिन्द्र पाल सिंह दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने 15 जून की रात नौ बजे छापेमारी कर महेंद्र पाल सिंह को गंदा नाला हस्तसाल से दबोचा। उसने बताया वह मूलरूप से बारामूला जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। इसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस मिले। इस आरोपी से हुई गहन पूछताछ के बाद मोहिन्द्र पाल की निशानदेही पर  पंजाब से लवप्रीत को दबोचा गया।

इसके बाद तीसरे आरोपी गुरतेज सिंह को भी मनसा पंजाब से पकड़ा गया । पूछताछ में खुलासा किया उनके लिंक खालिस्तान लिबेरेशन फ्रंट से जुड़ा है। यह मॉड्यूल अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर दिल्ली समेत अन्य  राज्यों में टारगेट किलिंग और जबरन वसूली की साजिश रच रहे थे। आरोपी विदेशों में रहने वाले खालिस्तानी लिबरेशन फ्रंट के हार्डकोर नेताओं  के संपर्क में रहे हैं।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment