चीन का दावा खारिज किया
Last Updated 19 Jun 2020 03:44:08 AM IST
भारत ने चीन के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि गलवान घाटी चीन की है।
![]() चीन का दावा खारिज किया |
गलवान घाटी में बने तनाव को दूर करने के लिए आज लगातार तीसरे दिन डिविजनल कमान स्तर पर बातचीत हुई। हालांकि बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला।
मेजर जनरल स्तर पर हो रही बातचीत का मुद्दा यही है कि 6 जून को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर पर हुई वार्ता में चीनी सैनिकों को पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 से पीछे हटना था और भारतीय सैनिकों को भी वापस अपने कैंप में आना था।
समझौता होने के बावजूद भी चीनी सैनिकों ने इसे मानने से मना कर दिया था।
| Tweet![]() |