कोई ताकत भारत-नेपाल संबंधों को तोड़ नहीं सकती
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेपाल के क्षेत्रीय दावे को सोमवार को खारिज किया और लिपुलेख-धारचूला सड़क के पूरी तरह भारतीय क्षेत्र में होने की बात पर जोर देते हुए कहा कि मोदी सरकार पड़ोसी देश के साथ ‘गलतफहमियों’ को बातचीत के जरिए हल करने की इच्छुक है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (file photo) |
सिंह ने दोनों देशों के बीच सदियों पुराने संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि ये संबंध सामाजिक, भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भर नहीं हैं, बल्कि आध्यात्मिक भी हैं।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत इस हकीकत को कभी भूल नहीं सकता और भारतीयों के मन में नेपाल के प्रति कोई कड़वाहट हो ही नहीं सकती है।
उन्होंने भाजपा की उत्तराखंड के लिए एक डिजिटल रैली में कहा, हमारे संबंध केवल इस दुनिया के नहीं हैं, बल्कि ‘दूसरी दुनिया’ के भी हैं और कोई चाहे भी तो इसे बदला नहीं जा सकता।’
उन्होंने कहा, ये साधारण संबंध नहीं हैं और हमारे बीच ‘रोटी और बेटी’ का संबंध है और दुनिया की कोई ताकत इसे तोड़ नहीं सकती।
| Tweet |