पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी लापता
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी सोमवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए।
![]() इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग (फाइल फोटो) |
सूत्रों ने कहा कि उनका पता नहीं चल पाया है और कहा कि भारत ने दोनों अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस मामले को पाकिस्तानी समकक्षों के समक्ष उठाया है।
सूत्रों ने कहा, " केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के दो ड्राइवर एक वाहन के साथ ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन गंतव्य तक नहीं पहुंचे। तब से वे लापता है।"
यह घटना कुछ ही दिनों पहले भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया का पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पीछा करने की घटना के बाद हुई है, जिसमें बाइक सवार लोगों द्वारा अहलूवालिया का पीछा किया गया था और डराया-धमकाया गया था। यह घटना 4 जून को हुई थी। माना जा रहा है कि पीछा करने वाले इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के आदमी थे।
घटना के बाद भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों का उत्पीड़न करने के मामले को भारत ने कूटनीतिक स्तर पर उठाया था।
भारत द्वारा जासूसी करते रंगे हाथों पकड़े गए पाकिस्तानी दूतावास के दो अधिकारियों को निकालने के बाद पाकिस्तान भारतीय राजनयिकों को निशाना बना रहा है।
31 मई को, नई दिल्ली में, भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोपों में 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया था।
| Tweet![]() |