जम्मू कश्मीर: राजौरी में सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Last Updated 05 Jun 2020 11:44:49 AM IST

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।


सुरक्षाबलों ने ढेर किया 1 आतंकी (प्रतीकात्मक फोटो)

पुलिस ने कहा कि मेलारी गांव में आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की खुफिया जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स के सैनिकों, स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की टुकड़ी ने गुरुवार देर रात तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने कहा, "जिस स्थान में आतंकी छिपे हुए थे, जैसे ही वहां सुरक्षाबल पहुंचे उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी के पास से एक एक-47 राइफल और चार बम बरामद हुए हैं।"

राजौरी और पुंछ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) विवेक गुप्ता ने कहा, "मारे गए आतंकवादी की पहचान का पता लगाया जा रहा है। इलाके में गोलीबारी बंद हो गई है, लेकिन तलाशी अभियान जारी है।"

आईएएनएस
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment