तब्लीगी जमात से जुड़े 2,550 विदेशी काली सूची में

Last Updated 05 Jun 2020 12:37:12 AM IST

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान वीजा नियमों का उल्लंघन कर भारत में ठहरे तब्लीगी जमात के 2,550 विदेशी सदस्यों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने काली सूची में डाल दिया है।


तब्लीगी जमात से जुड़े 2,550 विदेशी काली सूची में

उन्हें 10 साल तक देश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
बृहस्पतिवार को विभिन्न राज्य सरकारों ने मस्जिदों और मदरसों में विदेशियों के अवैध रूप से ठहरे होने का ब्योरा उपलब्ध कराया, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने यह कार्रवाई की है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय ने तब्लीगी जमात के 2,550 सदस्यों को काली सूची में डाल दिया है और भारत में उनके 10 साल तक प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस्लामी संगठन से जुड़े 250 विदेशियों सहित 2,300 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद तब्लीगी जमात के विदेशी सदस्यों के खिलाफ पहली बार कार्रवाई की गई थी।

ये लोग मार्च में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के शीघ्र बाद दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात के मरकज में ठहरे हुए पाए गए थे। इनमें से कई लोगों की कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment