आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी मोदी सरकार ने : शाह

Last Updated 31 May 2020 06:01:21 AM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार ने अपने छह वर्ष के कार्यकाल में ऐतिहासिक गलतियों को सुधारने के साथ-साथ एक आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी है।


आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी मोदी सरकार ने : शाह

शाह ने सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर जनता को देश के विकास में भागीदार बताते हुए सरकार में विास जताने के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया है।
गृह मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया है।

उन्होंने लिखा, मोदी जी ने इन छह वर्षों के कार्यकाल में न सिर्फ कई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा है बल्कि छह दशक की खाई को पाट कर विकासपथ पर अग्रसर एक आत्मनिर्भर भारत की नींव भी रखी है। यह छह वर्ष का कार्यकाल ‘गरीब कल्याण व रिफार्म’ के समांतर समन्वय की एक अभूतपूर्व मिसाल है।

ईमानदार नेतृत्व व अथक परिश्रम के प्रति¨बब प्रधानमंत्री मोदी पर भारत की जनता का जो अटूट विास है वैसा देश की जनता का अपने नेतृत्व में विास दुनिया में विरले ही देखने को मिलता है। मोदी सरकार को चुन कर इन उपलब्धियों की सह-भागीदार बनी भारत की जनता को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूँ।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा,  आज इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं गत छह वर्ष से मोदी सरकार के संदेशवाहक बन सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने वाले भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम व संगठन समर्पण के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण मोदी 2.0 के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदयपूर्वक बधाई देता हूँ। मुझे पूर्ण विास है कि आपके दूरदर्शी व निर्णायक नेतृत्व में भारत ऐसे ही निरंतर प्रगतिशील रहेगा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment