एयर इंडिया का पायलट निकला कोरोना पॉजिटिव, आधे रास्ते से लौटा मॉस्को जा रहा विमान

Last Updated 30 May 2020 04:09:29 PM IST

वंदे भारत मिशन के तहत रूस में फंसे भारतीयों को लेने जा रहे एयर इंडिया के विमान के पायलट की कोरोना (कोविड-19) रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उड़ान आधे रास्ते से वापस लौट आई।


(फाइल फोटो)

सूत्रों ने बताया कि विमान ने शनिवार सुबह मॉस्को के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के लोगों को रूस से वापस लाया जाना था।

रास्ते में पायलट को जानकारी दी गयी कि उसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद विमान को आधे रास्ते से वापस लौटा लिया गया।

अब विमान को पूरी तरह विसंक्रमित करने के बाद नए चालक दल के साथ मॉस्को भेजा जाएगा।

इस संबंध में पूछे जाने पर एयर इंडिया ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है हालांकि मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि मॉस्को से दिल्ली के रास्ते जयपुर जाने वाली उड़ान में तकनीकी कारणों से देरी हो रही है।

स्थानीय समयानुसार उड़ान सुबह 11.50 बजे रवाना होनी थी। उसने अभी उड़ान के लिए कोई नया समय नहीं बताया है।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment