चीन पर भारत ने ठुकराई अमेरिका की मध्यस्थता

Last Updated 29 May 2020 05:52:32 AM IST

भारत ने चीन के साथ किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता की पेशकश की थी।


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (file photo)

विदेश मंत्रालय का बयान है कि हम चीन के साथ शांतिपूर्वक मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे हैं, कूटनीतिक तौर पर भी और सैन्य स्तर पर भी। चीन के साथ सीमा विवाद के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत की फौज जिम्मेदारी पूर्वक बॉर्डर मैनेजमेंट के रु ख को अपनाए हुए है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर ऐसी व्यवस्था है कि इस तरह की स्थितियों को कैसे संभाला जाए।

नेपाल नक्शे के विवाद पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत हमेशा से अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ आपसी सद्भाव और एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखते हुए बातचीत को तैयार है। वंदे भारत मिशन के फेस वन के तहत 16716 भारतीयों को विदेशों से लाया गया। वहीं वंदे भारत मिशन के फेस टू के तहत अभी तक 45216 भारतीयों को स्वदेश लाया गया। दुनिया भर से तीन लाख 82 हजार भारतीयों ने भारत लौटने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment