COVID-19 : ठीक होने की दर 40% के पार
Last Updated 22 May 2020 12:28:09 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना रोगियों के ठीक होने की दर 40.32 फीसद हो गई है। अब 45,299 रोगी ठीक भी हो चुके हैं। वहीं 24 घंटे में 3002 रोगी ठीक हुए है।
COVID-19 : ठीक होने की दर 40% के पार |
अब तक कुल संक्रमित 1,12,359 हो चुके हैं। मौतों का आंकड़ा 3435 हो चुका है। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में मृत्यु दर सिर्फ 0.5% है।
आंकड़ों के अनुसार 15-30 वर्ष के आयु वर्ग में 2.5% और 30-45 वर्ष आयु वर्ग में 11.4% ही है। हालांकि इसके बाद के आयु वर्ग में मृत्यु दर अधिक है।
यह 45-60 वर्ष में 35.1% और 60 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में 50.5% है।
73% मृत्यु ऐसे रोगियों की हुई है जिनको पहले से अन्य बीमारी भी थी। वैसे भी कोरोना में उम्रदराज व्यक्ति और अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति अधिक जोखिम समूह में गिने जाते हैं।
| Tweet |