कोविड-19 : भारत में आंकड़ा 1 लाख के पार, 3 हजार से अधिक मौतें

Last Updated 19 May 2020 08:37:12 PM IST

भारत में कोरोनवायरस महामारी से संक्रमित हुए व्यक्तियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है, जबकि देश में 3 हजार से अधिक लोगों की कोविड-19 संक्रमण के चलते मौत हुई है।


कोविड-19 : भारत में आंकड़ा 1 लाख के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, "देश भर में कुल 1 लाख 1 हजार 137 लोग कोरोनावायरस संक्रमण से संक्रमित हुए है, जबकि महामारी के चलते 3 हजार 163 लोगों की मौत हुई है।"

मंत्रालय ने आगे कहा, "वर्तमान में कुल 58 हजार 802 लोग कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 39 हजार 173 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।"

देश मे अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम अभी भी कोरोना मुक्त राज्य बने हुए हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश में कोरोना मरीजो की संख्या मंगलवार सुबह तक 2 हजार 484 पहुंच गई। इनमें से 1 हजार 552 लोग को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया, जबकि संक्रमण के कारण यहां 50 मौतें हुईं।

असम में अब तक 107 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हुए। इनमें से दो की मौत हुई और 41 को डिस्चार्ज किया गया है। उधर, बिहार में मंगलवार सुबह तक 1 हजार 391 लोग इस वायरस की चपेट में आए, जिनमें से 9 की मौत हुई और 494 को डिस्चार्ज किया गया। चंडीगढ़ में 196 मामले सामने आए हैं, 54 को डिस्चार्ज किया गया और तीन की यहां मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना के 93 मामले सामने आए हैं, यहां 59 को डिस्चार्ज किया गया है। इस बीच दादर नगर हवेली में सिर्फ एक मामला सामने आया है।

राजधानी दिल्ली में आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह तक यहां 10 हजार 54 लोग वायरस से पीड़ित थे, जिनमें से कुल 4 हजार 485 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है और 168 लोगों की यहां मौत हुई है। उधर, गोवा में सिर्फ 38 मामले सामने आए हैं, इनमें से भी 7 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

गुजरात में यह आंकड़ा 11 हजार 745 पहुंच चुका है। राज्य में महामारी के चलते 694 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि उपचार के बाद 4 हजार 804 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। उधर, हरियाणा में कोरोना पीड़ितों की संख्या 928 पहुंच चुकी है, जिनमें से 598 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में 14 की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश में यह संख्या 90 पहुंची है, 44 को डिस्चार्ज किया गया, तीन की मौत हुई। जम्मू एवं कश्मीर में 1 हजार 289 मामले सामने आए हैं, 609 को डिस्चार्ज किया गया है और 15 मरीजों की यहां मौत हुई है।

झारखंड में यह संख्या मंगलवार सुबह तक 223 रही। इसमें से तीन लोगों की मौत हुई और स्वस्थ होने पर 113 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई ।कर्नाटक में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 1 हजार 246 है, 530 को डिस्चार्ज किया गया है। यहां 37 लोगों की मौत हो गई है।

केरल में यह आंकड़ा मंगलवार सुबह तक 630 हो गया है, 497 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। चार की मौत हुई है। लद्दाख में 43 मामले सामने आए हैं, 41 को डिस्चार्ज किया गया। मध्यप्रदेश में कोवोड-19 वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 5 हजार 236 हो गई है, जिसमे से 2 हजार 435 को डिस्चार्ज किया गया ।यहां 252 लोगों की मौत हुई है। उधर, महाराष्ट्र में स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां अब तक सर्वाधिक 35 हजार 58 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित बताए गए हैं । इनमें से 8 हजार 437 को डिस्चार्ज किया गया है। अकेले महाराष्ट्र में 1 हजार 249 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर से सिर्फ 7 मामले दर्ज किए गए हैं। मेघालय में 13 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 को डिस्चार्ज किया गया। यहां एक की मौत हुई है। उड़ीसा में अब तक 876 मामले सामने आए हैं। 220 को डिस्चार्ज किया गया है, जबकि चार की मौत हुई है।

पुडुचेरी में सिर्फ 18 मामले सामने आए हैं, 9 को डिस्चार्ज किया गया। एक की मौत हुई है। पंजाब में 1 हजार 980 मामले सामने आए। 1 हजार 547 को डिस्चार्ज किया गया। 34 की मौत हुई। राजस्थान में 5 हजार 507 मामले सामने आए। 4 हजार 406 को डिस्चार्ज किया गया और 81 की मौत हुई। तमिलनाडु में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या11 हजार 760 पहुंच गई है, इसमें से 4 हजार 406 को डिस्चार्ज किया गया और यहां अब तक 81 लोगों की मौत हुई है ।

उधर, तेलंगाना में 1 हजार 597 मामले सामने आए हैं, 1 हजार को डिस्चार्ज किया जा चुका है ।यहां 35 की मौत हुई है । त्रिपुरा में 167 मामले सामने आए हैं। 85 को डिस्चार्ज किया गया है। उत्तराखंड में मंगलवार सुबह तक 93 मामले दर्ज किए गए हैं। 52 को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में संक्रमम के चलते एक मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह तक कोरोना के 4 हजार 605 मामले सामने आए। 2 हजार 783 को डिस्चार्ज किया गया और 118 की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 2 हजार 825 हो गया। इसमें से 1 हजार 06 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। मंगलवार सुबह तक यहां 244 लोगों की मौत हुई है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment