कोरोना: महाराष्ट्र में अब तक 149 की मौत, 1985 संक्रमित

Last Updated 13 Apr 2020 10:20:21 AM IST

तेजी से फैल रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) ने देश में सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में बरपाया है।


महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा विषाणु के कारण 22 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या करीब डेढ़ सौ (149) पर पहुंच गई तथा कुल 1985 लोग इससे संक्रमित हैं।

वहीं राज्य में अब तक 217 लोग स्वस्थ हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9152 हो गई है और इसके कारण मरने वालों की संख्या 308 पर पहुंच गई है। अब तक 857 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

महाराष्ट्र में इस संक्रमण के सर्वाधिक 224, दिल्ली में 85, राजस्थान में 104, गुजरात में 84, तमिलनाडु में 74, आंध्र प्रदेश में 46, उत्तर प्रदेश में 31 और मध्य प्रदेश में 32 नये मामले सामने आए हैं।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment