पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी की जवाबी कार्रवाई

Last Updated 10 Apr 2020 12:36:44 AM IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के वीरवार को दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की।


पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम को लगभग सात बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ के मनकोट और मेंढर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार भी दागे।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले शाम पांच बजकर 45 मिनट पर शाहपुर और किरनी सेक्टरों में पाकिस्तानी सैनिकों ने छोट हथियारों ओर मोर्टार से गोलीबारी की थी। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

वार्ता
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment