कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Last Updated 31 Mar 2020 01:13:01 AM IST

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप सोमवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे।


कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन (symbolic picture)

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से गोलियां चलाई गईं और मोर्टार के गोले दागे गए।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
इससे पहले रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने बुधवार को जानकारी दी थी कि इस वर्ष एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की 646 घटनाएं दर्ज की गईं।

भाषा
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment