कोरोना: महाराष्ट्र में 2 नए केस, अब तक 124 पॉजिटिव
Last Updated 26 Mar 2020 12:34:35 PM IST
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 122 से बढ़कर 124 हो गई।
![]() |
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ही भर्ती होने के बाद दो व्यक्तियों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
मुंबई में अब तक कोविड-19 संक्रमण के चलते चार मौते हुई हैं, जिसमें 63 व 65 वर्षीय दो पुरुष और एक 68 वर्षीय फिलीपींस का नागरिक शामिल है।
| Tweet![]() |