निर्भया केस: नया डेथ वारंट जारी, दोषियों को 3 मार्च सुबह 6 बजे होगी फांसी

Last Updated 17 Feb 2020 04:13:07 PM IST

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को निर्भया मामले के चार दोषियों को फांसी देने लिए तीन मार्च की तारीख मुकर्रर कर दी। उन्हें सुबह छह बजे फांसी दी जाएगी।


निर्भया के दोषी (फाइल फोटो)

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने चारों दोषियों- मुकेश कुमार सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार (31) को फांसी देने के लिए नया डेथ वारंट जारी किया है।     

दिल्ली की अदालत दोषियों के लिए मौत के नए फरमान जारी करने की मांग करने वाली दिल्ली सरकार और निर्भया के माता-पिता की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।     

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को यह स्वतंत्रता दी थी कि वे दोषियों को फांसी देने के लिए नए डेथ वारंट जारी करने के लिए निचली अदालत से गुहार लगा सकते हैं।     

सबसे पहले फांसी देने की तारीख 22 जनवरी तय की गई थी। लेकिन 17 जनवरी के अदालत के आदेश के बाद इसे टालकर एक फरवरी सुबह छह बजे किया गया था।     

फिर 31 जनवरी को निचली अदालत ने अगले आदेश तक चारों दोषियों की फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी।     

निर्भया मामले के चारों दोषी तिहाड़ जेल में बंद हैं।

समयलाइव डेस्क/भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment