महात्मा गांधी के विचार और आदर्श सक्षम, सशक्त न्यू इंडिया के लिये प्रेरित करते रहेंगे: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विचार और आदर्श हमें सशक्त, सक्षम और समृद्ध न्यू इंडिया के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
![]() मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि |
मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। पूज्य बापू के व्यक्तित्व, विचार और आदर्श हमें सशक्त, सक्षम और समृद्ध न्यू इंडिया के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।’’
गृह मंत्री अमित शाह ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘‘महात्मा गांधी जी के विचार आज भी उतने ही शाश्वत हैं जितने दशकों पहले थे। उन्होंने न सिर्फ भारत को, बल्कि समूचे विश्व को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।’’
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘स्वच्छ भारत के गांधी जी के सपने को आज साकार करने का काम मोदी जी ने किया है। गांधी जी को कोटि-कोटि नमन।’’
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।’’
उन्होंने कहा कि पूज्य बापू के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर पूर्ण निष्ठा के साथ चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।
गौरतलब है कि महात्मा गांधी की आज ही के दिन 1948 में हत्या कर दी गई थी।
| Tweet![]() |