गणतंत्र दिवस पर 104 लोगों को मिलेगा अग्निशमन सेवा पदक

Last Updated 25 Jan 2020 02:36:38 PM IST

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 104 लोगों को अग्निशमन सेवा पदक दिए जाने की घोषणा की गयी है।


इनमें से 13 लोगों को राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक दिया जाएगा जबकि 29 लोगों को अग्निशमन सेवा पदक दिया जाएगा, 12 लोगों को अग्निशमन की विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक दिया जाएगा और 50 लोगों को उत्कृष्ट सेवा के लिए अग्निशमन पदक दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 49 लोगों को होम गार्ड और नागरिक रक्षा पदक दिया जाएगा। इनमें दो लोगों को राष्ट्रपति का विशेष पदक दिया जाएगा।

राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक दिल्ली के दो, कर्नाटक के पांच, उत्तर प्रदेश के छह लोगों को दिया जाएगा।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment