दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Last Updated 17 Jan 2020 03:13:38 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को यातायात जाम की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।


गणतंत्र दिवस परेड के रिहर्सल की वजह से लुटियन दिल्ली में यातायात प्रभावित रहा। 26 जनवरी तक सुबह आठ बजे से 12 बजे तक ऐसी स्थिति रहने की संभावना है।      

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘गणतंत्र दिवस की परेड के रिहर्सल की वजह से लुटियन दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा। 26 जनवरी तक सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक यही स्थिति रहने की संभावना है।’’      

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट में यह भी लिखा है कि लोग इस हिस्से में आने से बचें।   

   

वहींं रिंग रोड से भैरों रोड तक निर्माण कार्य की वजह से यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा मथुरा रोड और कालिंदी कुंज के बीच सड़क मार्ग 13 ए शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से पिछले करीब एक महीने से बंद है। जामिया मिलिया इस्लामिया विविद्यालय और शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है।      

पुलिस ने नोएडा से दिल्ली आने वाले लोगों को सलाह दी है कि डीएनडी या अक्षरधाम मार्ग का इस्तेमाल करें।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment