मोदी ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पोंगल, मकर संक्रांति और माघ बिहू के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
![]() प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो) |
मोदी ने ट्वीट किया, "पोंगल की बधाई। माघ बिहू के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। प्रकृति, परंपरा और संस्कृति के रंगों से भरे मंगल पर्व मकर संक्रांति की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।"
प्रकृति, परंपरा और संस्कृति के रंगों से भरे मंगल पर्व मकर संक्रांति की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/F7dUZLzHEO
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2020
अंग्रेजी और तमिल में लिखे गए अपनी शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा, "विश्व भर में, ऊर्जा से भरपूर तमिल समुदाय पोंगल मना रहा है। पोंगल की सभी को शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के जीवन में समृद्धि लाए। सभी को अच्छा स्वास्थ्य मिले।"
Greetings on Pongal! pic.twitter.com/gqDW7HIZ8Y
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2020
असमी और अंग्रेजी में अपनी माघ बिहू की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, "माघ बिहू इस पर्व पर आशा और समृद्धि का प्रतीक है। असम में सभी को विशेष रूप से मेरी बहनों और भाइयों को शुभकामनाएं। इस विशेष अवसर पर समाज में खुशी की भावना बढ़े।"
Best wishes on the special occasion of Magh Bihu. pic.twitter.com/4nxCZWZ5IK
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2020
पोंगल दक्षिण भारत का कई दिनों तक मनाया जाने वाला पर्व है। यह फसलों का पर्व है, विशेषकर तमिल समुदाय में इसे मनाया जाता है। माघ बिहू भी पूर्वोत्तर भारत में मनाया जाने वाला फसलों का एक त्योहार है विशेष रूप से असम में मनाया जाता है जो हिंदी महीना माघ में कटाई के मौसम के अंत का प्रतीक है।
मकर संक्रांति सूर्य देव को समर्पित पर्व है। यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को दर्शाता है।
| Tweet![]() |