काशी में प्रियंका बोलीं- हम संघर्ष करते रहेंगे और देश की आवाज उठाते रहेंगे

Last Updated 10 Jan 2020 11:56:00 AM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को वाराणसी पहुंची। यहां मौजूद बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।


काशी में प्रियंका का जोरदार स्वागत

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘जनसंवाद’ करने के लिए एक दिवसीय दौरे पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

...देश की आवाज उठाते रहेंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों को जेल भेजने एवं उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज करने के खिलाफ ‘हम संघर्ष करते रहेंगे और देश की आवाज उठाते रहेंगे, क्योंकि सरकार जो कर रही है वह संविधान के खिलाफ है।’   

प्रियंका वाराणसी में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जेल गये कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रही थी।उन्होंने कहा, ‘‘शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालो को जेल में रखा गया, इनमें से एक, एकता जी की छोटी बच्ची उनका इंतजार कर रही थी। मैं इन सब से मिलना चाह रही थी। इन लोगों ने मुझसे बात की और बताया कि उनके साथ क्या क्या हुआ, बहुत अन्याय हुआ है उन सबके साथ।’’       

प्रियंका ने कहा, ‘‘वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे और कोई ऐसी बात नही थी लेकिन सबको जेल में पटक दिया गया। पन्द्रह दिन वहां रखा और अलग अलग उन पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। मुझे उन पर बहुत गर्व है कि इन लोगो ने इतना संघर्ष किया। हम संघर्ष करते रहेंगे और देश की आवाज उठाते रहेंगे क्योंकि सरकार जो कर रही है संविधान के खिलाफ है।‘‘       

इससे पहले कांग्रेस महासचिव शुक्रवार को वाराणसी पहुंची और वह संत रविदास मंदिर गयी जहां उन्होंने प्रार्थना किया।    

कांग्रेस महासचिव वहां से इसके बाद पंचगंगा घाट गयी जहां उन्होंने वहां स्थित श्रीमठ में पूजन एवं दर्शन किया। 


 

एजेंसियां
वाराणसी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment