राजनाथ ने अमेरिकी और जापानी रक्षा मंत्री से की फोन पर बात

Last Updated 10 Jan 2020 06:41:30 AM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क टी एस्पर और जापान के रक्षा मंत्री तोरो कोनो से फोन पर बात की।


राजनाथ ने अमेरिकी और जापानी रक्षा मंत्री से की फोन पर बात

संभवत: खाड़ी क्षेत्र में बनते सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने एस्पर को खाड़ी देशों में भारत की हिस्सेदारी और हितों के बारे में तथा क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर नई दिल्ली की चिंताओं के बारे में बताया।

सिंह ने ट्वीट किया, हमने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत करने का पुरजोर संकल्प व्यक्त किया।

एस्पर ने भी मुझे खाड़ी क्षेत्र के हालिया घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। मैंने क्षेत्र में भारत की चिंताओं और हितों को साझा किया। सिंह ने जापान के अपने समकक्ष तोरो कोनो से फोन पर बात कर क्षेत्रीय सुरक्षा हालात पर चर्चा की।

दोनों रक्षा मंत्रियों ने भारत-जापान विशेषकर रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी के तहत द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment