कांग्रेस महासचिव प्रियंका बोलीं- अर्थव्यवस्था में सुधार पर सरकार का ध्यान नहीं

Last Updated 09 Jan 2020 11:20:37 AM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में गिरावट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर हमला किया है।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइळ फोटो)

वाड्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘अर्थव्यवस्था पर भाजपा सरकार को सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए था लेकिन अब अर्थव्यवस्था सुधारने का मामला ठंडे बस्ते में बंद है। जीडीपी वृद्धि के अनुमान बताते हैं हालात ठीक नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी में लगातार गिरावट आ रही है और उस बार भी गिरावट का ही अनुमान है। उन्होंने कहा,‘‘इसका सबसे ज्यादा असर व्यापार, गरीबों, दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों और रोजगार पर पड़ रहा है। सरकार की तरफ से कोई भी भरोसे लायक कार्यवाही नहीं हो रही है।’’

 

 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment