अमेरिका और ईरान के बीच तनाव : भारतीय नौसेना ने खाड़ी में तैनात किए युद्धपोत

Last Updated 09 Jan 2020 06:09:58 AM IST

भारतीय नौसेना ने भारत के समुद्री व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और अमेरिका एवं ईरान के बीच बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए किसी भी संभावित स्थिति में प्रभावी रूप से प्रतिक्रिया देने के उद्देश्य से खाड़ी क्षेत्र में अपने युद्धपोत तैनात कर दिए हैं।


भारतीय नौसेना ने खाड़ी में तैनात किए युद्धपोत

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ईरान ने अपने शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के जवाब में इराक स्थित दो अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बुधवार को मिसाइल से हमला किया।

भारतीय नौसेना ने कहा कि क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने, भारतीय व्यापारियों को आश्वासन देने, वर्तमान स्थिति पर निगरानी रखने और किसी भी संभावित खतरे पर प्रतिक्रिया देने के लिए युद्धपोत और युद्धक विमान तैनात किए गए हैं।

नौसेना ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भारतीय नौसेना खाड़ी क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखे हुए है और हमारे समुद्री व्यापार और क्षेत्र से गुजरने वाले भारतीय ध्वज धारक व्यापारी जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वास्ते अपनी उपस्थिति बरकरार रखे हुए है।’’

नौसेना ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।’’

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment