‘तानाशाह सरकार’ दबाना चाहती है छात्रों की आवाज : प्रियंका

Last Updated 16 Dec 2019 10:37:13 AM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर तानाशाही तरीका अपना कर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया और कहा है कि विश्वविद्यालयो में घुसकर पुलिस विद्यार्थियों का दमन कर रही है।




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट में कहा, ‘‘देश के विश्वविद्यालयों में घुस घुसकर छात्रों को पीटा जा रहा है। जिस समय सरकार को आगे बढ़कर लोगों की बात सुननी चाहिए, उस समय भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में विद्यार्थियों और पाकारों पर दमन के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।’’

उन्होंने मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए लोगो की बात नही सुनने का आरोप लगाया और उसे कायर करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकर कायर है। वह जनता की आवाज से डरती है।’’

वाड्रा ने कहा, ‘‘इस देश के नौजवानों, उनके साहस और उनकी हिम्मत को अपनी खोखली तानाशाही से दबाना चाहती है। यह भारतीय युवा हैं, सुन लीजिए मोदी जी, यह दबेगा नहीं, इसकी आवाज आपको आज नहीं तो कल सुननी ही पड़ेगी।’’

 



 

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment