पूर्वोत्तर में तनावपूर्ण शांति, गुवाहाटी में सुबह नौ से शाम चार बजे तक कर्फ्यू में ढील

Last Updated 14 Dec 2019 09:47:54 AM IST

कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के मद्देनजर गुवाहाटी और डिब्रूगढ में लगाए गए कर्फ्यू में कुछ घंटों की ढील दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि गुवाहाटी में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।


गुवाहाटी में सुबह नौ से शाम चार बजे तक कर्फ्यू में ढील (फाइल फोटो)

वहीं डिब्रूगढ में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ढील दी गई है।  उन्होंने बताया कि पुलिस लोगों को इस ढील की जानकारी देने के लिए लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल कर रही है।      दिसपुर, उजान बाजार, चांदमारी, सिलपुखुरी और जू रोड सहित कई स्थानों पर दुकानों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं।      

ऑटो-रिक्शा और साइकिल-रिक्शा सड़कों पर नजर आएं लेकिन बसें अब भी नदारद रहीं।      

शहर में पेट्रोल पंप भी खोल दिए गए हैं, जहां वाहनों की लंबी कतारें दिखीं। हालांकि, स्कूल और कार्यालय अब भी बंद हैं।      

नागरिकता (संशोधन) विधेयक के संसद में पारित होने के बाद से ही इसके खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन जारी है, जिसके मद्देनजर अधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया था।

भाषा
गुवाहाटी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment