नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने 18 भारतीयों का किया अपहरण: एजेंसी

Last Updated 05 Dec 2019 10:25:40 AM IST

नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के ध्वज वाले जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरण कर लिया। समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली एक वैश्विक एजेंसी ने यह जानकारी दी।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अपहरण की खबरों के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन ने घटना से संबंधित जानकारियों का पता लगाने और अपहृत भारतीयों को बचाने के लिए अफ्रीकी राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क किया।     

जहाजों की गतिविधयों को ट्रैक करने वाले ‘एआरएक्स मैरीटाइम’ ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि जहाज को मंगलवार को समुद्री डाकुओं ने अपने कब्जे में ले लिया और जहाज पर सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें से 18 भारतीय हैं।     

तीन दिसंबर की शाम को नाइजीरियाई तट के पास से गुजरते समय हांगकांग के झंडे वाले ‘वीएलसीसी, एनएवीई कान्स्टलेशन’ पर समुद्री लुटेरों ने हमला किया।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment