उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास हिमस्खलन में चार जवान शहीद

Last Updated 04 Dec 2019 09:57:11 AM IST

उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में चार जवान शहीद हो गए।


अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में मंगलवार दोपहर को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी, जिसमें कम से कम चार जवान फंस गए।      

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को तीन जवानों का शव बरामद किया गया जबकि एक जवान को जिंदा बचाया गया।      

एक अन्य घटना में बांदीपुरा जिले में गुरेज सेक्टर के दावर इलाके में सेना का पैदल गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया जिसमें दो जवान फंस गए।      

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक को जिंदा बचा लिया गया जबकि अन्य जवान का शव तलाश अभियान के दौरान बरामद किया गया।

भाषा
श्रीनगर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment