प्रियंका गांधी का आरोप- मोदी सरकार की रेलवे के भी निजीकरण की तैयारी
रेलवे का परिचालन खर्च 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है।
![]() कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) |
प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को बुरी स्थिति में ला दिया है और अब वह इसे बेचना आरंभ कर देगी।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारतीय रेल देश की जीवन रेखा है। अब भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को भी सबसे बुरी हालत में लाकर खड़ा कर दिया है।’’ प्रियंका ने दावा किया, ‘‘कुछ दिनों बाद बाकी सरकारी उपक्रमों की तरह भाजपा सरकार रेलवे को भी बेचना शुरू कर देगी। ..क्योंकि भाजपा सरकार का स्किल बनाना नहीं, बेचना है।
भारतीय रेल देश की लाइफ-लाइन है। अब भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को भी सबसे बुरी हालत में लाकर खड़ा कर दिया है। कुछ दिनों बाद बाकी सरकारी उपक्रमों की तरह भाजपा सरकार रेलवे को भी बेंचना शुरू कर देगी।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 3, 2019
क्योंकि भाजपा सरकार की स्किल बनाना नहीं बेंचना है।https://t.co/51TKmmB58f
गौरतलब है कि संसद में पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे का परिचालन अनुपात (ऑपरेटिंग रेशियो) 2015.16 में 90.49 प्रतिशत और 2016.17 में 96.5 प्रतिशत रहा था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रेल का परिचालन अनुपात वित्त वर्ष 2017-18 में 98.44 प्रतिशत रहने का मुख्य कारण इसका संचालन खर्च बढना है।
| Tweet![]() |