पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Last Updated 02 Dec 2019 10:20:22 AM IST
भाजपा के पूर्व नेता एवं प्रख्यात पत्रकार अरुण शौरी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने सोमवार को यह जानकारी दी।
![]() |
उन्होंने बताया कि 78 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री रविवार देर रात बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें यहां रुबी हॉल क्लिनिक ले जाया गया।
अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, ‘‘सभी आवश्यक जांच कर ली गई हैं और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। वह होश में हैं।’’
| Tweet![]() |