कांग्रेस सहित विपक्ष ने संसद की संयुक्त बैठक का बहिष्कार किया

Last Updated 26 Nov 2019 12:19:53 PM IST

कांग्रेस की अगुवाई में कई विपक्षी दलों ने संविधान दिवस के अवसर पर संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का बहिष्कार किया और संसद भवन परिसर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया।


कांग्रेस ने मंगलवार को संविधान की रक्षा का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि वह सत्ता के मद में चूर तानाशाही सरकार को संविधान को गिरवी नहीं रखने देगी।

महाराष्ट्र के मुद्दे पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कई अन्य विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। 

प्रदर्शन में कांग्रेस के अलावा द्रमुक, राकांपा, राजद, भाकपा, माकपा, तृणमूल कांग्रेसऔर शिवसेना सहित अन्य विपक्षी दलों के नेता शामिल थे। यह पहला मौका है जबकि कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को शिवसेना का समर्थन मिला। 

प्रदर्शन की अगुवाई सोनिया गांधी ने की। इन नेताओं ने हाथों में बैनर ले रखा था जिस पर ‘संकट में संविधान संकट‘‘ लिखा हुआ था। उन्होंने ‘‘संविधान की हत्या बंद करो‘ के नारे लगाये।         
प्रदर्शन में द्रमुक के टी आर बालू, शिवसेना के अरविंद सावंत, तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय और राकांपा के माजिद मेमन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। 

 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment