फ्रांस ने भारत को सौंपे तीन और राफेल लड़ाकू विमान
Last Updated 21 Nov 2019 10:08:08 AM IST
भारत सरकार ने बुधवार को बताया कि तीन राफेल जेट विमान भारतीय वायु सेना को सौंपे गए हैं और उनका इस्तेमाल फ्रांस में वायु सेना के पायलट और तकनीशियनों को प्रशिक्षित करने में हो रहा है।
![]() |
भारत और फ्रांस ने सितंबर 2016 में 36 राफेल विमानों के लिए 7.87 अरब यूरो या करीब 59,000 करोड़ रुपये के समझौते पर दस्तखत किए थे।
भारत को पहला राफेल विमान आठ अक्टूबर को सौंप गया, जबकि चार राफेल विमानों की पहली खेप भारत में मई 2020 तक आएगी।
| Tweet![]() |