अयोग्य विधायक आज भाजपा में होंगे शामिल : उप मुख्यमंत्री

Last Updated 14 Nov 2019 06:55:11 AM IST

उच्चतम न्यायालय में कांग्रेस और जद (एस) के 17 अयोग्य विधायकों के लिए पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त किए जाने के कुछ ही घंटे बाद उप मुख्यमंत्री अत्थनारायण सीएन ने दावा किया कि विपक्षी दलों के ये नेता 14 नवंबर को भाजपा में शामिल होंगे।


उप मुख्यमंत्री अत्थनारायण (file photo)

उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन लोगों (अयोग्य विधायकों) ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है और हमारे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। पार्टी में शमिल होने के लिए उनका स्वागत है।’’ 

में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि कल (बृहस्पतिवार) सुबह साढ़े दस बजे बेंगलुरू में वह मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। अत्थनारायण के साथ कुछ अयोग्य विधायकों ने फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष से नई दिल्ली में मुलाकात की।

भाषा
बेंगलुरू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment