राजौरी में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Last Updated 13 Nov 2019 01:09:43 PM IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रणरेखा के पास अग्रिम चौकियों पर बुधवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी कर एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।


(फाइल फोटो)

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया।     

रक्षा विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह करीब सात बजे पाकिस्तानी सेना ने केरी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और गोले दाग कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।’’     

उन्होंने बताया कि इन पंक्तियों के लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।     

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को पुंछ जिले में भी अग्रिम चौकियों और गांवों में गोले दाग कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।      

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की जवाबी गोलीबारी में पाकिस्तान का एक सैनिक मारा गया था।

भाषा
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment