शिवसेना को कांग्रेस-राकांपा के समर्थन वाले पत्र अब तक नहीं मिले

Last Updated 11 Nov 2019 08:36:30 PM IST

महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने के वास्ते कांग्रेस और राकांपा के समर्थन वाले पत्र अभी तक शिवसेना को नहीं मिले हैं। भाजपा के सूत्रों ने सोमवार की शाम यह दावा किया।


कांग्रेस और राकांपा के समर्थन वाले पत्र अभी तक शिवसेना को नहीं मिले

राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने शिवसेना को ‘‘सरकार बनाने की अपनी इच्छाशक्ति जताने के लिए’’ सोमवार की शाम साढे सात बजे तक का समय दिया था।    

सूत्रों ने बताया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी इस समय सीमा तक ऐसा करने में विफल रही है।    

सूत्रों ने बताया कि शिवसेना के नेताओं आदित्य ठाकरे, एकनाथ शिंदे और अन्य ने शाम साढे सात बजे से पहले राज्यपाल से मुलाकात की। हालांकि उनके पास सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और राकांपा के समर्थन वाले पत्र नहीं थे।    

शिंदे को शिवसेना के विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है।      

पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों में मध्य मुंबई की वर्ली सीट से निर्वाचित हुए हैं।

    

महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय सदन में शिवसेना की 56 सीटें है और उसे राज्य में सरकार बनाने के लिए राकांपा (54 सीट) और कांग्रेस (44 सीट) के समर्थन की जरूरत है। बहुमत का आंकड़ा 145 है।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment