अगर जासूसी हुई है तो इसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा: प्रियंका

Last Updated 01 Nov 2019 11:42:21 AM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई भारतीय पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की कथित जासूसी के मामले को लेकर शुक्रवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अगर ऐसा किया गया है तो इसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।      

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘अगर भाजपा या सरकार ने पत्रकारों, वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं के फोन की जासूसी करने के लिए इजराइली एजेंसियों को लगाया है तो यह मानवाधिकार का घोर उल्लंघन और बड़ा स्कैंडल है जिसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर असर होगा।‘‘ प्रियंका ने यह भी कहा कि सरकार की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है।      


दरअसल, फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप ने कहा है कि इजराइल के स्पाईवेयर ‘पेगासस’ के जरिये कुछ अज्ञात इकाइयों की वैश्विक स्तर पर जासूसी की गई। भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी इस जासूसी का शिकार बने हैं।       

इस विवाद पर गृह मंत्रालय ने कहा है कि सरकार नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों की निजता के उल्लंघन की खबरें भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश है।

 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment