मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल के तौर पर ली शपथ
Last Updated 31 Oct 2019 01:51:38 PM IST
जीसी मुर्मू ने गुरुवार को केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ली।
![]() जम्मू कश्मीर के पहले उपराज्यपाल जीसी मुर्मू |
जम्मू-कश्मीर की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने श्रीनगर स्थित राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में मुर्मू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुर्मू अगले महीने 60 वर्ष के हो जाएंगे।
गुजरात से 1985 बैच के आईएएस अधिकारी मुर्मू की नियुक्ति का वारंट मुख्य सचिव बीवी आर सुब्रहमण्यम ने पढ़ा।
भाजपा नेता जुगल किशोर और राज्यसभा सदस्य व पीडीपी नेता नजीर लावे समेत 250 से अधिक मेहमान समारोह में उपस्थित थे।
जम्मू कश्मीर में लगा राष्ट्रपति शासन गुरुवार को हटा दिया गया।
जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो नए केन्द्र शासित क्षेत्र के रूप में आज यानी गुरुवार से अस्तित्व में आ गए हैं।
| Tweet![]() |