फडणवीस बोले, BJP-शिवसेना ही मिलकर बनायेंगे सरकार
महाराष्ट्र में आधे-आधे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद को लेकर मचे घमासान के बीच बुधवार को देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना के साथ मामले को सुलझा लिया जायेगा।
![]() देवेंद्र फडणवीस |
फडणवीस को आज महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा को 288 सदस्यीय विधानसभा में 105 सीटों पर जीत मिली है। शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं।
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि साल 2014 और 2019 का चुनाव भाजपा ने आगे बढ़कर लड़ा और विजय पाई।
उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा और शिवसेना ही मिलकर सरकार बनायेंगे। शिवसेना की तरफ से कुछ मांग की गई है उसका समाधान निकाल लिया जायेगा। उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का धन्यवाद भी किया।
भाजपा और शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव मिलकर लड़ा था। नतीजों के बाद शिवसेना का कहना है कि मुख्यमंत्री को लेकर 50-50 का फॉर्मूला अपनाया जाये जबकि भाजपा इससे सहमत नहीं है।
उधर, शिवसेना विधायक दल की बैठक गुरुवार को होनी है जिसमें पार्टी विधायक दल का नेता चुना जायेगा।
| Tweet![]() |