हरियाणा BJP के अध्यक्ष सुभाष बराला ने दिया इस्तीफा
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के रुझान में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं देख प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने बृहस्पतिवार को पद से इस्तीफा दे दिया।
![]() सुभाष बराला (फाइल फोटो) |
गौरतलब है कि सभी 90 सीटों के रुझान आ चुके हैं और किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां सत्तारूढ़ दल भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है।
रुझानों में टोहाना सीट से उम्मीदवार बराला जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबली से पीछे चल रहे हैं।
टोहाना में हार के अंदेशे से बराला मतगणना के बीच में ही मतदान केंद्र छोड़कर चले गए।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बराला ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
मतदान से पहले हरियाणा में 75 सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा 35 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस भी 35 सीटों पर आगे है। जजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है।
यही रूझान कायम रहते हैं तो जेजेपी किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है।
| Tweet![]() |