हरियाणा: कांग्रेस में हलचल तेज, सोनिया ने हुड्डा से की बात
Last Updated 24 Oct 2019 12:36:48 PM IST
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों में कांग्रेस की बेहतर स्थिति को देखते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा से फोन पर बात की।
![]() भूपिंदर सिंह हुड्डा, सोनिया गांधी (फाइल फोटो) |
इस दौरान उन्होंने हुड्डा को सरकार बनाने के लिए अन्य दलों से बात करने के लिए अधिकृत कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने हुड्डा से जन नायक जनता पार्टी (जेजेपी) से बात करने को कहा है।
हरियाणा की 90 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है, जबकि जेजेपा किंगमेकर की भूमिका में आती दिख रही है।
| Tweet![]() |