गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

Last Updated 22 Oct 2019 10:04:27 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित अनिलचंद्र शाह को मंगलवार को जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।


शाह का आज 55वां जन्मदिन है।

मोदी ने शाह को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘कर्मठ अनुभवी कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्म दिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।’’

 

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुये उनके दीर्घायु होने की कामना की है। नायडू ने आज ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र सेवा में समर्पित आपके स्वस्थ, सुदीर्घ, सुखी, यशस्वी और संतुष्ट जीवन की कामना करता हूं।’’   

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हषर्वर्धन ने ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री को उनके 55वें जन्मदिवस पर बधाई देते हुए मंगलवार को कहा, ‘‘भाजपा के अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आपने ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस’ के एक नये युग की शुरुआत करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ मिलकर पार्टी को विस्तरीय बना दिया। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रखें।’’

 

 

वार्ता/भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment