महाराष्ट्र-हरियाणा विस चुनाव आज, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Last Updated 21 Oct 2019 03:30:10 AM IST

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए सोमवार को होने वाले चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


सांगली : महाराष्ट्र विस. की पूर्व संध्या पर चुनाव अधिकारी कीचड़ भरे रास्ते से पोलिंग स्टेशनों की ओर ईवीएम ले जाते हुए।

दोनों राज्यों में विधान सभा चुनावों के साथ ही अन्य राज्यों में लोकसभा और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी कराए जा रहे हैं। इन चुनावों के लिए प्रचार शनिवार शाम थम गया था। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।
महाराष्ट्र में पहली बार वीवीपैट : महाराष्ट्र में पहली बार वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन का उपयोग किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार 46 निवार्चन क्षेत्रों के 96661 मतदान केंद्रों पर करीब 1.35 लाख वीपीपैट मशीनें और 1.80 लाख ईवीएम लगाई जाएंगी और1.27 कंट्रोल यूनिट रहेंगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 3239 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 150 महिला उम्मीदवार भी राजनीतिक किस्मत आजमा रही हैं। राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा-शिवसेना-आरपीआई (अठावले) की महागठबंधन और कांग्रेस-राकांपा) के बीच है। चुनाव आयोग कार्यालय सूत्रों के अनुसार मतदन प्रात: सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा।

हरियाणा में 1168 उम्मीदवार : हरियाणा चुनाव मैदान में कुल 1168 उम्मीदवार हैं। इनमें सर्वाधिक प्रत्याशी हिसार में 118 और सबसे कम मेवात एवं पलवल में  35-35 हैं। अंबाला जिले में 36, झज्जर में 58, कैथल 57, कुरुक्षेत्र 44,  सिरसा 66, यमुनानगर 46, महेंद्रगढ़ 45, चरखी दादरी 27, रेवाड़ी 41, जींद  63, पंचकूला 24, फतेहाबाद 50, रोहतक 58, पानीपत 40, सोनीपत 72, फरीदाबाद  69, भिवानी 71, करनाल 59 और गुड़गांव 54 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 130 कंपनियां तैनात की गई हैं।  75000 हजार पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं जिनमें 26,896 पुलिस और  22,806 होमगार्ड के जवान, 7,936 विशेष पुलिस अधिकारी और छह हजार पुलिस प्रशिक्षु शामिल हैं।

 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment